Norat Mal Nama
09-May-2026
देवली,बालिकाओ को एचपीवी टीकाकरण हेतु जागरूक किया।
देवली, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ रविराज सिहं, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष लोधी, डॉ सुमन माथुर प्रमुख विशेषज्ञ स्त्रीरोग द्वारा पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय देवली मे 14 से 15 वर्ष की बालिकाओ को एचपीवी टीकाकरण हेतु जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण भविष्य मे सरवाईकल कैंसर अर्थात बच्चेदानी के मुह का कैंसर व अन्य जननागं के रोगो से बचाव हेतु किया जाना जरूरी है। यह वेक्सीन सकमण होने से पहले यानी 14 से 15 वर्ष की बालिकाओ मे सबसे बेहतर असर करती है।