Norat Mal Nama
06-Nov-2026
स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर अलग-अलग 4 समाज सेवी संस्थाओं को 51x 51 हजार रुपए भेंट
देवली ,गोवा मुक्ति आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानी एवं देवली नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन मल गोयल की 100वीं जयंती पर शुक्रवार को परिवार की ओर से सामाजिक सरोकार निभाया गया।
इस दौरान श्री बोरड़ा गणेश मंदिर के विकास कार्यों के लिए 51 हजार रुपए, मोक्ष धाम कमेटी को 51 हजार, सांवरिया सेठ गौशाला को51 हजार, अग्रवाल विश्रम ग्रह को51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की गई। दिवंगत गोवर्धन मल गोयल की जन्म जयंती पर आयोजित समारोह में उनके पुत्र नरेंद्र गोयल, अनिल गोयल एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने सभी संस्थाओं के कमेटी सदस्यों को राशि सौंपी। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट सदस्य चंद्रभान गोयल, मुकेश गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद तनसुख बैरवा, पूर्व पालिका अध्यक्ष आत्माराम जैन, रतन मंगल, अग्रवाल समाज अध्यक्ष नवरतमल गोयल, श्मशान घाट समिति अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ़ सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं शहर के लोग उपस्थित थे।