Breaking News
Tuesday, 03-Nov-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव, एसडीआरएफ ने निकाला बाहर

Norat Mal Nama 03-Nov-2026
डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव, एसडीआरएफ ने निकाला बाहर देवली ,समीपवर्ती सावर थाना क्षेत्र के पाडलिया गांव निवासी बनास नदी में डूबे युवक का शव मंगलवार को तीसरे दिन बरामद हुआ। एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर शव को पानी से बाहर निकाला। नासिरदा थाना प्रभारी रोडूमल के अनुसार मृतक के भाई मनोज रेगर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि गत 31 अक्टूबर को उसका बड़ा भाई घीसालाल पुत्र भंवरलाल रेगर निवासी पाडलिया, गांव के यादराम मीणा के साथ रतनपुरा गांव के समीप बीसलपुर बांध क्षेत्र में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान घीसालाल पानी में डूब गया। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने घीसालाल का शव बरामद कर बाहर निकाला। शव को देवली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम सहित कार्रवाई की जाएगी।

Top News