Breaking News
Thursday, 29-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी ने टेंडर प्रकरण को लेकर प्रेस नोट के जरिए दिया जवाब

Norat Mal Nama 29-Oct-2026
देवली,पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी ने टेंडर प्रकरण को लेकर प्रेस नोट के जरिए दिया जवाब पालिकाध्यक्ष कजोडी देवी ने पालिका उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन को टेंडर प्रकरण की जांच एजेन्सी से जांच करवाने की चुनौती दी हे । बुधवार को पालिकउपाध्यक्ष नेमीचन्द जैन द्वारा पत्रकार वार्ता कर पालिका में हुए विद्युत मेंटिनेंस के 47 लाख रु के सालाना टेंडर को लेकर गंभीर पालिकाध्यक्ष पर आरोप लगाये थे लेकिन शाम होते होते पालिकाध्यक्ष ने भी प्रेस नोट जारी कर जवाबी हमला कर दिया। ऐसे में पालिकाध्यक्ष ओर उपाध्यक्ष के बीच की जंग अब राजनीति के मैदान में खुल कर सामने आ चुकी हे ।पालिकाध्यक्ष कजोड़ी देवी ने सीधे सीधे आरोप लगाया कि वो दलित महिला हे ओर विधायक महोदय के आशीर्वाद से पालिकाध्यक्ष का पद मिला है, तो ईमानदारी से जनता की सेवा करना चाहती हे, किन्तु मुझ दलित महिला पर अत्याचार किया जा रहा है। कजोड देवी ने शायराना अंदाज में उपाध्यक्ष को सलाह दी कि जिनके घर शीशे के होते है, उन्हें दूसरों पर पत्थर नही फेंकने चाहिए। उन्होंने ये भी बताया कि उन पर जो भी गंभीर आरोप लगाए वो बे बुनियाद हे ओर अगर उनको जो भी शिकायत थी, भाजपा आलाकमान, मुख्यमंत्री महोदय, प्रदेश अध्यक्ष जी एवं विधायक महोदय के संज्ञान में लाते तो उचित रहता।टेंडर को लेकर बताया गया कि उनपर लगे आरोप बिलकुल गलत एवं तथ्यों को तोड मरोडकर पेश किया गये है, मेरे कार्यकाल के दौरान न तो इसका टेण्डर हुआ है, ओर न ही मेरे द्वारा कार्यादेश जारी करवाया गया है। यह भी बताया गया कि उक्त प्रकरण उनके संज्ञान में आने के पश्चात उनके द्वारा पत्रावली का अवलोकन किया गया। पत्रावली के अनुसार राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर स्ट्रीट लाईटों से संबंधित शिकायतें नियमित रूप से प्राप्त होने के कारण राज्य सरकार द्वारा सभी नगरपालिकाओं में रोड लाईट मरम्मत कार्य मय सामग्री के वार्षिक अनुबन्ध पर करवाने हेतु निदेशालय के पत्रांक 7541-7858 दिनांक 02.07.2026 द्वारा जिन निकायों में रखरखाव मय सामग्री नहीं है, वे निकाय एक माह में रखरखाव मय सामग्री की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पत्र की प्रति संलग्न है। जिसकी पालना में नगरपालिका द्वारा नगर निगम अजमेर के कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत), सहायक अभियन्ता (विद्युत) एवं अधिशाषी अभियन्ता (विद्युत) से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त किये जाने उपरान्त निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। जिसमें मैसर्स लेक्की इण्डस्ट्रीज, जयपुर की दर नेगोशियेसन पश्चात 4.09 प्रतिशत बिलो प्राप्त होने पर नगर निगम अजमेर के कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत), सहायक अभियन्ता (विद्युत) एवं अधिशाषी अभियन्ता (विद्युत) द्वारा दर अनुमोदित करने पश्चात पालिका पत्रांक 1197 दिनांक 11.08.2026 द्वारा संवेदक को कार्यादेश जारी किया गया। उक्त कार्य के अन्तर्गत 1912685/- रू. की सामग्री सम्मिलित है तथा 28.27.440/- रू. मरम्मत कार्य हेतु वार्षिक दर तकमीनानुसार प्राप्त हुई है। उक्त कार्य के तकमीने में सम्मिलित सामग्री का हिन्दी अनुवाद संलग्न है। मरम्मत कार्य में प्रति पोईन्ट के अन्तर्गत क्रेन किराये पर लेकर लाईट उतारना, लाईट की मरम्मत (पीसीबी प्लेट चेंज करना/ड्राईवर चेंज करना / खराब वायर चेंज करना) एवं मजदूरी शामिल है, जिसकी राशि 45/- रु. प्रति पोईंट है। यदि किसी माह में संवेदक द्वारा 2500 लाईटों का रखरखाव किया जाता है, तो उसे 1,00,000/- रू. एवं 3000 लाईटों का रखरखाव किया जाता है, तो उसे 1.20.000/- रू. (नेगोशियेसन उपरान्त दर 40/- रू. प्रति पॉईन्ट) का भुगतान किया जा सकेगा।

Previous News

Top News