Norat Mal Nama
27-Oct-2026
देवली,डॉ. सुधीर माथुर को मिला वरिष्ठ फिजिशियन अवार्ड
देवली एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के राजस्थान चैप्टर की ओर से सवाईमाधोपुर के रणथंभौर में आयोजित 38वें राजस्थान एपीकॉन-2026 सम्मेलन में देवली के चिकित्सक डॉ. सुधीर माथुर को वरिष्ठ फिजिशियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान और संस्था को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सौपा गया। इस दौरान 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित सम्मेलन में संस्था के चेयरमैन डॉ. संजीव माहेश्वरी, मानद सचिव डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित कई प्रमुख चिकित्सक मौजूद रहे। डॉ. माथुर की इस उपलब्धि पर देवली के चिकित्सकों में खुशी है। सम्मान पर लोगों ने उन्हें बधाई दी।