Breaking News
Saturday, 24-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

सांपला में अर्जुन सिंह राठौड़ निर्विरोध सरपंच निर्वाचित वार्ड पंच भी निर्विरोध

Norat Mal Nama 24-Oct-2026
सांपला में अर्जुन सिंह राठौड़ निर्विरोध सरपंच निर्वाचित, गोपाल जी महाराज के मंदिर का भी हो रहा निर्माण अर्जुन सिंह राठौड़ के निर्विरोध सरपंच निर्वाचित होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर देवली नगर पालिका पार्षद व समाजसेवी के.पी. सिंह नरूका ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुन सिंह राठौड़ सरपंच पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। सांपला में गोपाल जी महाराज के मंदिर का निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है, जो क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। के.पी. सिंह नरूका ने अर्जुन सिंह राठौड़ को निर्विरोध सरपंच निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की तथा उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी और धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Previous News