Breaking News
Tuesday, 17-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में कार्यरत चर्म रोग विशेषज्ञ व क्षेत्र के राजकोट निवासी डॉ. अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लग

Norat Mal Nama 17-Feb-2026
डॉक्टर का आखिरी स्टेटस : "मरीज नहीं देखे जाएंगे, फिर लगाया मौत को गले स्टेटस पर लिखा अनावश्यक कॉल न करें देवली ,राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में कार्यरत चर्म रोग विशेषज्ञ व क्षेत्र के राजकोट निवासी डॉ. अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब मिली जब दोपहर दो बजे तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर अस्पतालकर्मियों ने उनके क्वार्टर जाकर खिड़की से झांका। वहां डॉक्टर का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील और शहर थानाधिकारी अनिल शर्मा पुलिस जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। स्टेटस लगा कर दे दी जान घटना से जुड़ा सबसे चौंकाने वाला पहलू डॉ. मीणा का आखिरी व्हाट्सएप स्टेटस रहा। मंगलवार सुबह 10:37 बजे उन्होंने स्टेटस लगाया था कि "मरीज नहीं देखे जाएंगे, अनावश्यक कॉल न करें।" बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। सोमवार को भी उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कहकर अवकाश लिया था। उनके यहां खाना बनाने वाली महिला के अनुसार भी वे पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान नजर आ रहे थे। मंगलवार सुबह नाश्ता करने के बाद जब महिला चली गई, उसके बाद डॉक्टर ने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने सरकारी आवास को सील कर दिया है और एफएसएल टीम को बारीकी से जांच के लिए बुलाया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनकी मौजूदगी में ही आवास की विस्तृत तलाशी ली जाएगी। इस हृदयविदारक घटना के बाद अस्पताल परिसर और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार देवली के एक मेडिकल स्टोर पर भी यह चिकित्सक विजिट के लिए आते थे, लेकिन पिछले 2 महीने से नहीं आ रहे थे।

Previous News