Breaking News
Monday, 16-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली : सांवलिया सेठ मंदिर के निर्माण का मार्ग खुला... महाशिवरात्रि पर किया भूमि पूजन, आतिशबाजी कर खुशी मनाई

Norat Mal Nama 16-Feb-2026
देवली : सांवलिया सेठ मंदिर के निर्माण का मार्ग खुला... महाशिवरात्रि पर किया भूमि पूजन, आतिशबाजी कर खुशी मनाई देवली ,लंबे इंतजार के समापन के साथ रविवार को देवली के सांवलिया सेठ के मंदिर निर्माण का संकल्प धरातल पर उतर आया है। महाशिवरात्रि के अवसर पर पावर हाउस के सामने स्थित मंदिर स्थल पर भूमि पूजन किया गया। जिससे सांवरिया सेठ के भक्तों की काफी पुरानी मुराद पूरी हुई है। मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि पंचायत प्रशासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। भूमि पूजन का यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं था। जैसे ही पूजन की रस्में शुरू हुईं, मशक बैंड की गूँज ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। विभिन्न पंडितों ने यहां विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। बैंड की धुनों पर महिला श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाईं और जमकर नृत्य किया। इस दौरान माहौल इतना उत्साहपूर्ण था कि यहां दीवाली जैसा नजारा बन गया। आकाशीय एवं जमीनी आतिशबाजी के धमाकों और भगवान के सांवरिया के जयकारों के बीच उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान समिति अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत, सचिव केपी सिंह नरुका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, उपाध्यक्ष संपत सुवालका और सह सचिव पंकज सिंहल मौजूद थे। इसी तरह दिनेश राणावत, लक्ष्मण सिंह शक्तावत, नरपत सिंह शक्तावत, मानसिंह मीणा और राजेश जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लड्डू और गुड़ बांटकर अपनी खुशी साझा की। लंबे समय से चल रहे स्थान संबंधी संशय के खत्म हो गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भगवान सांवरिया सेठ को विद्युत निगम कार्यालय स्थित शिव मंदिर में विराजमान किया गया है। जहां काफी समय से उनकी सेवा पूजा की जा रही है।

Previous News

Top News