Breaking News
Saturday, 14-Nov-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,देवली पटेल नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन

Norat Mal Nama 14-Nov-2026
देवली,देवली पटेल नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन मंदिर समिति अध्यक्ष सौरभ जिंदल की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा की ओर से वर्षभर में प्राप्त आय एवं व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आगामी धार्मिक कार्यक्रमों एवं मंदिर के शिखर निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पटेल नगर क्षेत्र के नवनिर्वाचित पार्षदों का मंदिर समिति की ओर से माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, देवली नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षद भीमराज जैन, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश गर्ग एवं पार्षद नीरज जैन का समिति सदस्यों ने स्वागत किया। बैठक के दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने पार्षदों से आगामी नगर पालिका बजट में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के विकास कार्यों के लिए आवश्यक बजट प्रस्ताव शामिल करवाने का आग्रह किया। साथ ही मंदिर के विकास से जुड़े मुद्दों को नगर पालिका बोर्ड में प्रमुखता से उठाकर इनके क्रियान्वयन में सहयोग करने की अपील की। समिति सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित पार्षदों के सहयोग से मंदिर में प्रस्तावित विकास कार्यों को गति मिलेगी मंदिर में प्रदोष के अवसर 22 नवंबर रविवार को अन्नकूट का आयोजन करने पर सहमति बनी हो उसकी सारी जिम्मेदारी मंदिर के पुजारी जी को सौंप गई बैठक में विकास समिति के सदस्यों पटेल नगर के गण मान्य नागरिक मौजूद रहे

Previous News

Top News