Breaking News
Tuesday, 10-Nov-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली पुलिस थाने में आयोजित पत्रकारों के साथ दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम

Norat Mal Nama 10-Nov-2026
देवली पुलिस थाने में आयोजित पत्रकारों के साथ दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान थानाधिकारी प्रीति रत्नू ने उपस्थित पत्रकारों के साथ शहर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान पत्रकारों ने शहर में बढ़ते नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, पूर्व में पटाखे फोड़ने के दौरान हुए हादसों से सबक लेते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा पटाखे फोड़ने वाले बाइकर्स पर लगाम लगाने के सुझाव दिए। साथ ही शहर में बुलेट एवं स्पोर्ट्स बाइक को तेज रफ्तार से दौड़ाने तथा तेज आवाज वाले साइलेंसर का इस्तेमाल कर आमजन को परेशान करने वाले बाइकर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। पत्रकारों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए थानाधिकारी प्रीति रत्नू ने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन इन पर प्रभावी रूप से अमल करेगा तथा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Previous News

Top News