Breaking News
Wednesday, 04-Nov-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

बाजारों में बढ़ी रौनक, मिट्टी के दीपक और सजावटी सामान की खरीदारी शुरू

Norat Mal Nama 04-Nov-2026
बाजारों में बढ़ी रौनक, मिट्टी के दीपक और सजावटी सामान की खरीदारी शुरू देवली,दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सजावटी सामान, पूजा सामग्री और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है। वहीं पटवा बाजार क्षेत्र में मिट्टी के बर्तनों की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। धनतेरस को देखते हुए लोग नए मटके, कलश, दीपक, मिट्टी के बर्तन और झाड़ू सहित पारंपरिक सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही शहर में आतिशबाजी की दुकानों पर भी ग्राहकों की पहुंच बढ़ने लगी है। बाजारों में दीपावली की तैयारियों को लेकर उत्साह का माहौल नजर आने लगा है। इधर दीपावली पर शहर की रौनक बढ़ाने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका की ओर से भी तैयारियां की जा रही हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में लाइटिंग व्यवस्था के साथ साफ-सफाई और रात्रिकालीन सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। वहीं शहर के डिवाइडरों पर रंग-रोगन का कार्य भी जारी है। त्योहार को लेकर बाजारों में बढ़ती चहल-पहल के साथ शहर दीपावली के रंग में रंगने लगा है। बुधवार कॉल बाजारों में दीपावली की भीड़ दिखाई दी।

Previous News

Top News