Norat Mal Nama
02-Nov-2026
सरस्वती मंदिर की स्थापना कर प्रतिमा का किया लोकार्पण
देवली ,शहीद सैनिक मोतीलाल मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोल्याड़ा में सोमवार को सरस्वती मंदिर की स्थापना एवं प्रतिमा का विधि-विधान से लोकार्पण किया गया।
प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शारीरिक शिक्षक जवाहरलाल कुमावत ने अपनी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय में सरस्वती मंदिर के अभाव को देखते हुए सरस्वती माता की प्रतिमा एवं मंदिर भेंट किया। विद्यालय परिसर में मंदिर की स्थापना करवाकर उसका लोकार्पण किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन भी किया। इससे पूर्व आयोजित समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से जवाहरलाल कुमावत को प्रशस्ति पत्र, धर्मग्रंथ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन गिरिराज जोशी ने किया। इस दौरान एसडीएमसी सदस्य, ग्रामवासी, पीईईओ, विद्यालय के शिक्षक एवं पूर्व विद्यार्थी मौजूद थे।