Breaking News
Friday, 06-Nov-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली के मंगल पेट्रोलियम पुराने केकड़ी मार्ग पर सीएनजी फ्यूल की सुविधा शुरू

Norat Mal Nama 06-Nov-2026
देवली के मंगल पेट्रोलियम पुराने केकड़ी मार्ग पर सीएनजी फ्यूल की सुविधा शुरू देवली,शहर के अजमेर रोड स्थित पुराने केकड़ी मार्ग रीको क्षेत्र में एचपीसीएल के मंगल पेट्रोलियम पर गुरुवार को सीएनजी पंप का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी व जनसेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष नवल मंगल, हनुमान नगर थाना अधिकारी गणेश मीणा, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि तानसुख बैरवा ने फीता काटकर सीएनजी सुविधा का उद्घाटन किया। इससे पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पंप संचालक महेश मंगल ने बताया कि मंगल पेट्रोलियम पर अब सीएनजी की सुविधा भी शुरू हो गई है। इससे देवली सहित आसपास के क्षेत्र के वाहन चालकों को राहत मिलेगी। वर्तमान में सीएनजी 102.50 रुपए किलों है। अब सीएनजी भरवाने के लिए अधिक दूरी व अन्य शहरों तक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और स्थानीय स्तर पर ही सीएनजी उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर पूर्व पुलिस डीआईजी शिवराज मीणा, पार्षद भीमराज जैन, भाजपा नेता संजय सिंहल, रामलाल सेन, भेरू खत्री, पूर्व पार्षद विनोद मंगल, नवीन ग्वाला, पूर्व प्रधान उदयलाल गुर्जर सहित शहर के लोग उपस्थित थे।

Previous News

Top News