Breaking News
Friday, 06-Nov-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

धनतेरस पर खरीदारी हीरो शोरूम पर दो पहिया वाहन खरीददारों की भीड़ देखी गई

Norat Mal Nama 06-Nov-2026
धन की चहल-कदमी से गुलजार हुआ बाजार, धनतेरस पर उमड़ी खरीदारों की भीड़ चुनावी व्यस्तता के बाद बाजारों में लौटी रौनक ज्वेलरी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और मिठाइयों की दुकानों पर रही ग्राहकों की भीड़,दोपहिया वाहनों की खरीदारी देर शाम तक चलता रहा खरीदारी का दौर हीरो शोरूम पर दो पहिया वाहन खरीददारों की भीड़ देखी गई कई लोग परिवार के साथ आकर लिया दो पहिया वाहन संस्था के मालिक दिनेश कोयल ने चाबी देकर उनका स्वागत किया धनतेरस पर शुक्रवार को देवली के बाजारों में ऐसा खरीदारी का माहौल नजर आया कि सुबह से शाम तक बाजारों की रौनक बनी रही। कहीं महिलाएं शुभ मुहूर्त में झाड़ू खरीदती नजर आईं तो कहीं परिवार नए दोपहिया वाहनों की डिलीवरी लेकर पूजा-अर्चना करते दिखाई दिए। ज्वेलरी, कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही। गुरुवार को ग्राम पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को बाजारों में खरीदारों की आवाजाही में तेजी देखने को मिली। शहर के पटवा बाजार, छतरी चौराहा, अग्रसेन बाजार, मुख्य बाजार, चर्च रोड, ममता सर्कल, नेहरू मार्केट, पेट्रोल पंप चौराया और गौरव पथ सहित प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में दिनभर चहल-पहल रही। स्वर्ण आभूषण, ज्वेलरी, साड़ियां, रेडीमेड कपड़े, फुटवियर, मनिहारी, सजावटी सामान, बर्तन और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने घर-आंगन को सजाने के लिए रेडीमेड सजावटी सामग्री, स्वास्तिक, मां लक्ष्मी के चित्र वाले पोस्टर और पूजन सामग्री खरीदी। झाड़ू खरीदने के लिए लगी कतारें धनतेरस पर परंपरागत मान्यता के चलते झाड़ू की दुकानों पर विशेष भीड़ देखने को मिली। मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। इसी के चलते बाजार में झाड़ू की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। वहीं किराना और परचून की दुकानों पर साबुत धनिया, कौड़ी और पूजन सामग्री की खरीदारी भी होती रही। नए वाहनों के साथ घर पहुंचे ग्राहक धनतेरस पर वाहन खरीदने को लेकर भी लोगों में खास उत्साह रहा। पटेल नगर स्थित हीरो शोरूम से दर्जनों दोपहिया वाहनों की बुकिंग हुई। ग्राहकों ने अपने निर्धारित शुभ मुहूर्त के अनुसार स्कूटी, स्कूटर और बाइक की डिलीवरी ली तथा घर ले जाने से पहले वाहनों की पूजा-अर्चना की। चारपहिया वाहन शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। मिठाइयों और पटाखों की खरीदारी ने बढ़ाई रौनक दीपावली के मद्देनजर मिठाइयों की दुकानों और विभिन्न मॉल में भी खूब खरीदारी हुई। सोनपपड़ी, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, केसर बाटी, काजूकतली सहित विभिन्न प्रकार की पैकिंग मिठाइयों और नमकीन की मांग रही। आतिशबाजी की दुकानों पर भी बच्चों और परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने पटाखों की खरीदारी की। सजावट प्रतियोगिता से व्यापारियों में उत्साह इस बार नगर पालिका मंडल की ओर से शहर के प्रमुख बाजारों में विशेष सजावट करवाई गई है। साथ ही बाजार सजाओ एवं प्रतिष्ठान सजाओ प्रतियोगिता का निशुल्क आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे व्यापारियों में भी अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप देने का उत्साह दिखाई दिया। मुख्य बाजार में वाहनों की रोक, कॉलोनियों में लगा जाम बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर पालिका की ओर से मुख्य बाजार में चारपहिया वाहनों का प्रवेश बंद किया गया। इससे मुख्य बाजार में पैदल खरीदारी करने वालों को राहत मिली, लेकिन वाहनों का दबाव आसपास के मार्गों पर बढ़ गया। बस स्टैंड के बाहर, विवेकानंद कॉलोनी, ममता सर्कल और गुरुद्वारा रोड पर चारपहिया वाहनों की आवाजाही अधिक रही। विवेकानंद कॉलोनी में कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी।।धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ ने दीपावली के त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया। चुनावी गतिविधियों के बाद बाजारों में लौटी चहल-पहल से व्यापारियों में भी उत्साह दिखाई दिया। अब दीपावली तक खरीदारी को लेकर बाजारों में इसी तरह की रौनक बने रहने की उम्मीद है।

Previous News

Top News