Norat Mal Nama
06-Nov-2026
देवली,मंत्रोच्चार के साथ भगवान धन्वंतरि का पूजन, निरोगी जीवन की कामना
देवली ,भगवान धन्वंतरि जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में पूजा-अर्चना के साथ जयंती मनाई गई। इस दौरान पं अशोक शर्मा एवं पं पवन गौतम के मंत्रोच्चार के साथ भगवान धन्वंतरि का विधिवत पूजन किया गया।
उपस्थित लोगों ने सभी देशवासियों के निरोगी एवं दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़, वरिष्ठ कंपाउंडर हीरालाल बैरवा, मनोज कुमार, रामनिवास सेन, योग प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह, अफसाना बानो, पल्लवी सिंह, ज्योत्सना सिंह एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति देवली बलराम मीणा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं लोग शामिल हुए। इस अवसर पर शिवजीराम प्रतिहार, पेंशनर समाज अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मीकांत पारीक, मानव सेवा संकल्प संस्थान अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा, अशोक कुमार दुबे सहित जनसेवा समिति, पेंशनर समाज एवं मानव सेवा संकल्प संस्थान के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।