देवली,धन्वंतरि जयंती पर शुक्रवार को होगा पूजन,आरोग्य की कामना करेंगे श्रद्धालु
देवली ,आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस धन्वंतरि जयंती पर 6 नवंबर शुक्रवार को शहर के विवेकानंद कॉलोनी स्थित सिटी डिस्पेंसरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित होगा।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने बताया कि दोपहर 12:15 बजे धन्वंतरि पूजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की जाएगी। कार्यक्रम में शहर के कई लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसी तरह ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न आयुर्वेद अस्पतालों में भी धन्वंतरि दिवस पर पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इधर, दीपावली को लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रंग रोगन किया गया है। पूरा आरोग्य भवन नए रंग रोगन से चमक उठा है।