Norat Mal Nama
10-Nov-2026
चार दिन से जल संकट, त्योहार पर पानी के लिए मोहताज लोग
देवली ,शहर की अंबापुरा कॉलोनी में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजना की लाइन टूटने से पिछले चार दिनों से जलापूर्ति बाधित है।
इसके चलते कॉलोनी के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। त्योहार के मौके पर भी लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार नल संचालन करने वाले राहुल ने बताया कि पेयजल लाइन टूटी हुई है। इस संबंध में ठेकेदार को फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं कॉलोनी निवासी रामविलास शर्मा, महेश, मुकुट बिहारी धाकड़, महेश शर्मा, राजेश गवारिया और खुशीराम धाकड़ सहित अन्य लोगों ने बताया कि चार दिन से पानी नहीं आने के कारण दैनिक जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से टूटी हुई लाइन की शीघ्र मरम्मत करवाकर जलापूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।