Norat Mal Nama
13-Nov-2026
टीवीएस के सभी मॉडलों की बाजार में अच्छी मांग, दीपावली के तीन दिनों में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वाहनों की 651 बिक्री
टीवीएस के सभी मॉडलों को ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद
देवली ,टीवीएस कंपनी के अधिकृत विक्रेता राजस्थान मोटर्स देवली ने सितंबर, अक्टूबर और नवंबर माह के लिए निर्धारित 1565 वाहनों के बिक्री लक्ष्य के मुकाबले अब तक 1495 वाहनों की बिक्री कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
शोरूम डायरेक्टर राधेश्याम मालू और बालकिशन मालू ने बताया कि दीपावली के तीन दिनों में प्रतिष्ठान ने पेट्रोल एवं इलेक्ट्रिक श्रेणी के 651 वाहन बेचे। पिछले वर्ष इसी तीन माह में 1210 वाहनों की बिक्री हुई थी। इस वर्ष अब तक बिक्री में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। टीवीएस के जुपिटर, स्पोर्ट, रेडियन, रेडर, अपाचे और एक्सएल एलॉय मॉडलों के साथ इलेक्ट्रिक श्रेणी के आईक्यूब और ऑर्बिटर को भी ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है।
नई रेडियन को भी ग्राहकों ने पसंद किया
नवरात्र के दौरान लॉन्च हुई कंपनी की नई रेडियन मोटरसाइकिल को भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। 110 सीसी श्रेणी की इस बाइक में एलईडी हेडलैंप, रंगीन एलसीडी डिस्प्ले, रियल टाइम माइलेज, लंबी आरामदायक सीट और ब्लाइंड थ्रो तकनीक जैसी खूबियां हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 74,997 रुपए है और बुकिंग जारी है।
मालू ने बताया कि टीवीएस रेडर 125 और इलेक्ट्रिक मॉडलों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहता तो बिक्री लक्ष्य पार करने के साथ पिछले वर्ष की दीपावली के मुकाबले 25 प्रतिशत तक वृद्धि हासिल की जा सकती थी।