Breaking News
Saturday, 14-Nov-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

नेहरू जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Norat Mal Nama 14-Nov-2026
नेहरू जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि देवली। भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शनिवार को देवली नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के सम्मान में नारे लगाकर उन्हें याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण और देश के विकास में पंडित नेहरू के योगदान को याद किया। साथ ही उनके लोकतांत्रिक आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सौरभ जिंदल, नरेन्द्र गोयल, वेणी प्रसाद टाक, सत्यनारायण सरसडी, मुकेश गर्ग, बनवारी लाल बैरवा, सम्मी रंगरेज, पंकज जैन, रामनिवास मीणा, राजीव जैन, राकेश ओसवाल, महेंद्र बैरवा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने दी।

Previous News

Top News