Norat Mal Nama
03-Jun-2026
देवली,गंदगी एवं मलबे से उफनने लगी ज्योति कॉलोनी की नालियां, सड़कों पर फैलने लगा गंदा पानी, मौसमी बीमारियों का मंडरा रहा खतरा
देवली न्यूज़, देवली शहर के समीप बस्सी सबसे ज्यादा आबादी वाली ज्योति कॉलोनी में लोगों का जीना तू भर हो रहा है नालियों की सफाई नहीं होने किस कारण गंदगी एवं मलबे से नालियां उठने लगी है तथा नालियों का गंदा पानी रोड के बीच भरने लगा है, जिसके चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है वहीं स्कूली विद्यार्थियों एवं अन्य राहगीरों के पास से किसी वाहन के निकलने पर उछलने वाले गंदे पानी से कपड़े खराब हो जाते हैं। इसी के साथ कॉलोनी वासियों के सिर पर मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। नालियों की गंदगी से परेशान वार्ड नंबर 1 के लोगों ने आज बुधवार को सरपंच एवं सचिव के नाम का पत्र प्रशासक रामराज मीणा को सौंपकर अविलंब नालियों की सफाई करवाने की मांग की है। पत्र में बताया कि एक तरफ राज्य सरकार सफाई अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर ज्योति कॉलोनी में विगत 6 माह से नालियों की सफाई की सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। ज्ञापन देने वालों में नाथुलाल वैष्णव, मिश्री देवी मीणा, सौरभ मेवाड़ा, मुस्कान, वैदिक, शुभम सिंह, बलवीर सिंह, सुमन, मानसी, राखी देवी, सीमा, रोशन सहित कई लोग थे।
इनका कहना है किः- मैंने नालियों की सफाई की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, फिर भी मैं हाई अलर्ट मोड पर लेकर दो-तीन दिन में नालियों की सफाई करवा दूंगा। धर्मराज मीणा सचिव ग्राम पंचायत ऊंचा
इस मामले में मैं कुछ नहीं बोल सकता हूं, सारे अधिकार सचिव के पास हैं। रामराज मीणा प्रशासक ग्राम पंचायत ऊंचा