Breaking News
Saturday, 14-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली शहर के पेट्रोल पंप चौराहे पर स्थित राजश्री शेखावाटी बैटरी के स्टाफ ने डाक बंगले के गेट के बाहर मिले लावारिस मोबाइल को असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है।

Norat Mal Nama 14-Feb-2026
लावारिस मिले मोबाइल को लौट कर दिया ईमानदारी का परिचय देवली , देवली शहर के पेट्रोल पंप चौराहे पर स्थित राजश्री शेखावाटी बैटरी के स्टाफ ने डाक बंगले के गेट के बाहर मिले लावारिस मोबाइल को असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। राज श्री शेखावाटी बैटरी के ऑनर कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि स्टाफ कन्हैयालाल कोली को डाक बंगले के बाहर एक मोबाइल मिला। मोबाइल पर फोन आने पर मालिक को देवली बुलवाया गया। मोबाइल मालिक सीताराम मीणा पुत्र लक्ष्मी नारायण मीणा निवासी नयागांव बोरदा टोंक एवं उसके साथी रामावतार मीणा ने बताया कि वह टोंक से ईटुंदा के समीप देवनारायण मंदिर में रसोई लेकर गये थे। देवली पेट्रोल पंप चौराहे पर पेशाब करने गए, उसी दौरान मोबाइल गिर गया होगा। मोबाइल प्राप्त कर दोनों ने स्टाफ कन्हैयालाल कोली, मयंक कोली व संजय बैरवा की प्रशंसा की।

Previous News

Top News