Breaking News
Monday, 16-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,शहर की तेजाजी कॉलोनी में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि संपूर्ण क्षेत्र शिवमय हो उठा। अर्धनारीश्वर भगवान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन विधिवत म

Norat Mal Nama 16-Feb-2026
श्रद्धा, भक्ति और सेवा के संगम से सराबोर हुआ अर्धनारीश्वर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव देवली ,शहर की तेजाजी कॉलोनी में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि संपूर्ण क्षेत्र शिवमय हो उठा। अर्धनारीश्वर भगवान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन विधिवत मूर्ति स्थापना के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन की पवित्र आहुतियों और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयकारों के बीच भगवान अर्धनारीश्वर की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठित किए गए। विद्वान पंडितों के सानिध्य में संपन्न इस दिव्य अनुष्ठान के दौरान शिव पंचायत, राधा-कृष्ण, चौथमाता तथा बजरंग बली की मूर्तियों की भी विधिपूर्वक स्थापना की गई, जिसके साक्षी हजारों श्रद्धालु बने। 8 फरवरी से गूंज रही थी शिव महिमा महोत्सव का उल्लास पिछले कई दिनों से बना हुआ था। 8 फरवरी से मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन शिवपुराण की पावन कथा का आयोजन किया जा रहा था। कथा वाचिका पूजा बैरागी ने अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों का मार्मिक संदेश दिया। महाशिवरात्रि के दिन प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही इस कथा का भी श्रद्धापूर्वक समापन हुआ, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, सुप्रसिद्ध गायक प्रेमशंकर जाट ने बांधा समां शनिवार की रात आयोजित भव्य भजन संध्या में राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रेमशंकर जाट ने अपनी मधुर वाणी से समां बांध दिया। उन्होंने “कैलाश पर बिराजे भोलेनाथ”, “भोले बाबो बम लहरी”, “सुन रे सांवरा मंडफिया वाला” और “तेजाजी सुरसुरा का राजा” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर हजारों श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम के अंत में सांवरिया सेठ की शयन आरती की गई और प्रसादी का वितरण हुआ। विशाल भंडारा: 10 हजारों ने पंगत में बैठकर ग्रहण की प्रसादी प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए अनुमानित 10 हजार श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने अनुशासित ढंग से व्यवस्थाएं संभालीं, जिससे आयोजन निर्विघ्न संपन्न हुआ। निःशुल्क लाइब्रेरी का शुभारंभ महोत्सव के दौरान आयोजक पायल बाई किन्नर ने समाज हित में एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए मंदिर परिसर में गरीब एवं अध्ययनरत बच्चों के लिए निःशुल्क लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। यह लाइब्रेरी जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएगी। साथ ही, भजन संध्या के दौरान पायल बाई किन्नर और सोनम बाई किन्नर ने विभिन्न समाजों और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों का दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

Previous News

Top News