Breaking News
Tuesday, 17-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली , शहर के कुचलवाड़ा रोड स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में अमावस पर मंगलवार को मंदिर का भंडार खोला गया। यहां भंडार खुलने पर कुल 2 लाख 15 हजार 210 रुपए की राशि प्राप्त हुई, जो पिछले भंडार से करीब 14 गुन

Norat Mal Nama 17-Feb-2026
हजारों से सीधे लाखों में पहुंचा "सांवरिया सेठ का भंडार" अमावस पर देवली मंदिर का भंडार खोला देवली , शहर के कुचलवाड़ा रोड स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में अमावस पर मंगलवार को मंदिर का भंडार खोला गया। यहां भंडार खुलने पर कुल 2 लाख 15 हजार 210 रुपए की राशि प्राप्त हुई, जो पिछले भंडार से करीब 14 गुना अधिक है। जबकि पिछली बार महज 15 हजार 212 रुपए की दान राशि प्राप्त हुई थी। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार आश्चर्यजनक बात यह रही कि दानपात्र में जगह नहीं होने के बावजूद उसमें से नोटों के बंडल निकले, जिसे देख उपस्थित सभी भक्त और पदाधिकारी दंग रह गए। इस दौरान राशि की गणना में अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत, सचिव केपी सिंह नरूका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, उपाध्यक्ष संपत सुवालका, सह सचिव पंकज सिंहल, मनोज शर्मा, सत्यनारायण सेन, शैलेन्द्र सिंह, आयुष मंगल, नरेंद्र भाटी, गौरव साहू, विप्रांश वैष्णव, शिमला देवी मीणा और मंजू मंगल उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जयपुर विद्युत वितरण निगम के कार्यालय के बाहर कुचलवाड़ा रोड पर ही सांवरिया सेठ मंदिर की भूमि का पूजन भी किया गया था। फिलहाल सांवरिया सेठ यहां पावर हाउस स्थित शिव मंदिर में विराजमान है। जहां उनकी सेवा पूजा की जा रही है। सुबह व शाम मंदिर के पट खुलने पर सांवरिया के भक्त प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।

Previous News

Top News