Breaking News
Wednesday, 18-Nov-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

ग्राम पंचायत गांवड़ी की नवनिर्वाचित सरपंच पूजा-अर्चना के बाद संभाला पदभार

Norat Mal Nama 18-Nov-2026
ग्राम पंचायत गांवड़ी की नवनिर्वाचित सरपंच पूजा-अर्चना के बाद संभाला पदभार देवली ,समीप की ग्राम पंचायत गांवड़ी की नवनिर्वाचित सरपंच छोटी देवी मीणा ने बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार ग्रहण कर कामकाज संभाला। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पूर्व सरपंच गोवर्धन मीणा ने नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों का माल्यार्पण कर, साफा बंधवाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। वहीं पूर्व सरपंच बजरंग लाल धाकड़ का भी सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित सरपंच छोटी देवी ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहकर काम करने की बात कही। कार्यक्रम के समापन पर उपसरपंच कालूराम माली ने भी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Top News