Breaking News
Tuesday, 17-Nov-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

दूनी,,गोपाष्टमी उत्सव पर गौमाता के मीठा भंडारा 1000 हजार किलो लापसी

Norat Mal Nama 17-Nov-2026
दूनी,,गोपाष्टमी उत्सव पर गौमाता के मीठा भंडारा 1000 हजार किलो लापसी दूनी तहसीलदार अजयकुमार पाण्ड्य ने गोपाष्टमी उत्सव 2026 गौमाता राष्ट्रमाता गौशाला दूनी में मनाया* टोंक जिले की सर्वश्रेष्ठ एवं प्रसिद्ध दूनी गौशाला में तहसीलदार अजयकुमार जी पाण्ड्य ने पहुंचकर गौवंश की सेवा की। गौवत्स ओमप्रकाश ने बताया की तहसीलदार आदरणीय अजयकुमार जी पाण्ड्य अपने तहसील स्टाफ़ के साथ सर्वजीव दया गौ सेवा पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री गौमाता तीर्थ गौशाला दूनी में पहुंच कर गोपाष्टमी उत्सव महाआरती ओर मीठा भंडारा 1000 हजार किलो लापसी के कार्यक्रम में भाग लिया ओर गौमाताओ नन्दी बाबाओं का पूजन किया और बीमार विकलांग गौमाताओं एवं नन्दी बाबा को लापसी गुड़ खिलाये ओर गौशाला दूनी का निरीक्षण किया तथा सेवा कार्य देखा। गौशाला दूनी में हो रही गौवंशो की सेवा कार्य देखकर के सेवा कार्य की प्रशंसा की और हर सम्भव गौसेवा सहयोग का आश्वासन दिया। इस गोपाष्टमी उत्सव पर दूनी के गौभक्त ग्रामवासी भी पहुँचे धर्मजी प्रहलाद जी रघुनाथ जी जूनिया गौसेवक, सुरेश, पंकज ,जितेश, लखन, मेघराज, भागचंद, नाथू, मोहन, मनीष आदि मोजूद थे*

Previous News

Top News