Breaking News
Tuesday, 17-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,शहर के श्री सांवरिया सेठ मंदिर का भव्य शिलान्यास समारोह आगामी 19 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। मंडफिया के मुख्य पुजारी के सानिध्य में होगा देवली के सांवरिया सेठ मंदिर का शिलान्यास

Norat Mal Nama 17-Feb-2026
देवली,शहर के श्री सांवरिया सेठ मंदिर का भव्य शिलान्यास समारोह आगामी 19 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। मंडफिया के मुख्य पुजारी के सानिध्य में होगा देवली के सांवरिया सेठ मंदिर का शिलान्यास मंदिर समिति के अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत ने बताया कि यह मांगलिक कार्य सांवरिया सेठ मंदिर मंडफिया के मुख्य पुजारी चुन्नीदास वैष्णव के सानिध्य में संपन्न होगा। संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान विद्वान पंडितों द्वारा एवं पं रामेश्वर शास्त्री (अमरवासी) के आचार्यत्व में शास्त्रोक्त विधि-विधान से होगा। शिलान्यास समारोह के मौके पर दो दिवसीय विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार सुबह 9:15 बजे रामायण पठन के साथ होगा, जिसके बाद श्री दुर्गा पाठ, वास्तु जाप, गोपाल सहस्रनाम, रामरक्षा स्त्रोत और पुरुषसूक्त के पाठ किए जाएंगे। इसके अगले दिन 19 फरवरी को दैनिक पूजन एवं शांति पाठ के साथ मुख्य अनुष्ठान प्रारंभ होंगे, जिसमें शिला पूजन और मंडल पूजन के बाद दिवा अभिजीत मुहूर्त में मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। समारोह का समापन विप्र सत्कार एवं वंदन के साथ होगा।

Previous News

Top News