Breaking News
Monday, 26-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

हनुमान नगर नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती शिमला मीणा का श्री सांवलिया सेठ समिति ने किया स्वागत

Norat Mal Nama 25-Oct-2026
नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती शिमला मीणा का श्री सांवलिया सेठ समिति ने किया स्वागत देवली। ग्राम पंचायत हनुमान नगर की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती शिमला मीणा का श्री सांवलिया सेठ जी मंदिर निर्माण विकास समिति की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने उन्हें सरपंच निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष श्री राम सिंह शक्तावत, सचिव व नवनिर्वाचित पार्षद केपी सिंह नरूका, उपाध्यक्ष संपत सुवालका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, मान सिंह मीणा, नवनिर्वाचित पार्षद बनवारी लाल बेरवा, शिव भगवान पाठक, विनोद गोयल, मनीष गर्ग, पंकज जोशी, सत्यनारायण सेन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने श्रीमती शिमला मीणा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए ग्राम पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की कामना की। समिति की ओर से नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती शिमला मीणा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।

Previous News

Top News