Breaking News
Friday, 23-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली में बैंक परिसर में कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला,पुलिस जांच में जुटी

Norat Mal Nama 23-Oct-2026
देवली में बैंक परिसर में कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला,पुलिस जांच में जुटी देवली ,शहर में शुक्रवार सुबह एक बैंक परिसर में हाउसकीपिंग का कार्य करने वाले कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना सामने आने के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस की जानकारी के अनुसार यह कर्मचारी सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच रोजाना केनरा बैंक में साफ-सफाई का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह बैंक का अन्य स्टाफ पहुंचा तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। कर्मचारियों ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया। अंदर पहुंचने पर कर्मचारी का शव ऊपर की तरफ फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर देवली थाना अधिकारी प्रीति रत्नू सहित सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण जाट, राजेश कुमार और हेड कांस्टेबल राजपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्मचारी की मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous News

Top News