Breaking News
Saturday, 24-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,महोत्सव के रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्तदान

Norat Mal Nama 23-Oct-2026
देवली,महोत्सव के रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्तदान देवली, श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज देवली की ओर से महाराज अजमीढ़ जयंती महोत्सव के तहत शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन उप जिला अस्पताल देवली के चिकित्सा प्रभारी डॉ. रविराज सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर में केशव ब्लड बैंक सोसाइटी की टीम ने 31 यूनिट रक्त संग्रहित किया। समाज की ओर से चिकित्सा प्रभारी डॉ. रविराज सिंह का साफा बांधकर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। उन्होंने रक्तदान की पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण बताया। शिविर की शुरुआत विजय कुमार और कुसुमलता सोनी ने रक्तदान कर की। इस दौरान डॉ. केके सिंहल, समाज अध्यक्ष कैलाश चंद सोनी, महामंत्री भवानी शंकर सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, रमेश चंद सोनी, नितिन, गोविंद राम सहित समाज के लोग मौजूद रहे। महाराज अजमीढ़ जयंती के उपलक्ष्य में 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के तहत आगामी दिनों में खेलकूद प्रतियोगिताएं, सामूहिक भोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा और भजन-कीर्तन सहित विभिन्न आयोजन होंगे।

Previous News

Top News