Norat Mal Nama
08-May-2026
देवली। श्री जाट समाज विकास समिति देवली के पदाधिकारियों ने शुक्रवार 8 मई को धुआँ कलां स्थित धन्ना भगत जी की तपोस्थली में बजरंग देवाचार्य जी महाराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, अखिल राजस्थान जाट महासभादेवली। श्री जाट समाज विकास समिति देवली के पदाधिकारियों ने शुक्रवार 8 मई को धुआँ कलां स्थित धन्ना भगत जी की तपोस्थली में बजरंग देवाचार्य जी महाराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, अखिल राजस्थान जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील सहित अन्य अतिथियों को सिरोही ग्राम देहलवालजी मंदिर परिसर स्थित जाट धर्मशाला में आगामी 17 मई रविवार को आयोजित होने वाले “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर समारोह के प्रचार पोस्टर का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।
श्री जाट समाज विकास समिति देवली के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। समारोह में शिक्षा, खेल, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
इस दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह के अध्यक्ष शिवजी राम चौधरी सहित श्री जाट समाज विकास समिति देवली के पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे। इस अवसर पर समारोह के प्रचार पोस्टर का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।
श्री जाट समाज विकास समिति देवली के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। समारोह में शिक्षा, खेल, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
इस दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह के अध्यक्ष शिवजी राम चौधरी सहित श्री जाट समाज विकास समिति देवली के पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे।