Norat Mal Nama
08-May-2026
अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार
देवली , टोंक पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार देवली थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है।
थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम ने गश्त के दौरान अवैध रूप से बजरी ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेराबंदी कर रुकवाने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखकर चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बिना वैध रॉयल्टी और लाइसेंस के बजरी परिवहन करने के आरोप में वाहन को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया है। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।