Norat Mal Nama
08-Feb-2026
देवली,पंच परिवर्तन व कुरीतियां खत्म करने पर डाला प्रकाश, हिंदू सम्मेलन शहर शिवाजी बस्ती नेवरबाग बालाजी में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ। वार्ड के लोगों ने पार्षद रामनिवास मीणा को एजेंसी एरिया में कराये गएविकास कार्यों के लिए माला व साफा पहनाकर स्वागत किया
कार्यकार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गोपाल मंदिर से 251 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर किया। वार्ड के लोगों ने पार्षद रामनिवास मीणा को एजेंसी एरिया में निम्न विकास कार्य बालाजी के निर्माण हाल शीतला माता मंदिर का निर्माण एजेंसी शमशान एरिया में टीनसेट लकड़ी स्टोर बैठने की कुर्सियां एवं ठाकुर जी के मंदिर के पास नगर पालिका का समुदाय भवन के बाद तीन सेट अंदर इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य करने पर सभी वार्ड वासियो ने साफा माला पहन कर स्वागत किया
सम्मेलन में रामदरबार एवं भारत माता के चित्र पर माला पहनाकर एवं दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम की।अध्यक्षता गोपाल सिंह राजावत एवं मुख्य अतिथि संत हरिदास महराज (मेहरू) रहे। महाराज ने अपने उद्बोधन में समाज में फैली कुरीतियों पर प्रकाश डाला एवं समाज में संस्कार को बढ़ावा देने के लिए अपने बच्चों को प्रतिदिन मन्दिर में भेजने की बात कही। मुख्य वक्ता सेवाभारती के पूर्णकालिक कार्यकर्ता रतनलाल ने संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए समाज में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व के भाव, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य पर जोर दिया। कार्यक्रम में खण्ड संचालक लक्ष्मीकांत पारीक, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख सीताराम पंचोली, कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष रामरतन वैष्णव, कोषाध्यक्ष जयसिंह हाडा, सचिव बंशीलाल मेघवंशी, राजीव गोयल का योगदान रहा। लोकेश सेन ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मंच का संचालन खण्ड के सामाजिक समरसता प्रमुख अशोक कुमार दूबे ने किया। कार्यक्रम के समापन पर भारत माता की आरती के प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में महेश शर्मा, शक्ति सिंह शक्तावत, बसराम चौधरी, भंवर सिंह शक्तावत, विक्रम सिंह, रामेश्वर सिंह, उदयलाल चौधरी, गोपाल धाकड ,गोविंद गुप्ता, त्रिलोक शर्मा समेत मौजूद थे।