Breaking News
Saturday, 08-Aug-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

सांवरिया सेठ के दरबार के लिए 7 सितंबर को भी जाएगी डाक निशान यात्रा

Norat Mal Nama 07-Aug-2026
सांवरिया सेठ के दरबार के लिए 7 सितंबर को भी जाएगी डाक निशान यात्रा देवली ,मंडफिया स्थित श्री सांवरिया सेठ धाम के लिए देवली से डाक निशान यात्रा आगामी 7 सितंबर को रवाना होगी। विनोद धर्मानी ने बताया कि बावड़ी बालाजी मंदिर में आयोजित बैठक में कमेटी सदस्यों ने यात्रा की तैयारियों पर बातचीत की। यात्रा सुबह 8 बजे बावड़ी बालाजी मंदिर से निशान पूजन व आरती के बाद शुरू होगी। सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में देवध्वज लेकर जय श्री सांवरिया सेठ के जयकारों के साथ मंडफिया के लिए रवाना होंगे। आयोजन से जुड़े आत्माराम साहू ने बताया कि यात्रा 8 सितंबर को सुबह करीब 5 बजे मंडफिया पहुंचकर सांवरिया सेठ के दरबार में निशान अर्पित करेगी। आयोजकों के अनुसार यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार एवं विश्राम की व्यवस्थाएं की गई हैं। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों की ओर से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए श्री सांवरिया जी धाम पहुंचेगी, जहां क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की जाएगी।

Previous News

Top News