Breaking News
Saturday, 07-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,एक शाम तेजाजी के नाम कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन:--

Norat Mal Nama 07-Feb-2026
एक शाम तेजाजी के नाम कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन:-- देवली तहसील के मालेड़ा ग्राम पंचायत के बड़ला गांव में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से तेजाजी महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जीरा जहाजपुर के कवि योगेश योगिराज के संयोजन व संचालन में एक शाम तेजाजी के नाम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।कवि सम्मेलन की शुरुआत गुढ़ा भिनाय से आई कवयित्री लाड़ली लाड ने अपनी सरस्वती वंदना से की। कवि सम्मेलन में शक्करगढ़ के कवि आशीष राज ने लागी लगन राजस्थानी गीत सुनाकर श्रोताओं से तालियां बटोरी वहीं बीगोद के कवि नवीन जैन नव ने तेजाजी की महिमा बखान करते हुए कहा की नाग को दिया वचन लौटकर निभाया है सबसे अलग उनका बलिदान है कवि मनीष सुखवाल ने संस्कार व संस्कृति से जुड़े हास्य व्यंग्य से जनता को खूब गुदगुदाया। कवि प्रभु प्रभाकर ने अपने छंद सुनाकर लोगों से वाहवाही लूटी। कवि मुकेश महाकाल ने बंगाल में हुई हिंसा पर कविताएं सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया.... बागरा के कवि मनीष राज बादल ने तेजाजी के चरित्र पर गीत पढ़कर सबको भावविभोर कर दिया।कवयित्री लाड़ली लाड मार्मिक गीत पढ़े।होडा से आए कवि मोहन पुरी ने थारो म्हारो गांव गीत पढ़कर आधुनिकता के ढोंगों पर चोट कसी। संचालक योगेश योगिराज ने बेटियों पर कविता पढ़ते हुए बेटियों को सशक्त होकर मुश्किलों का सामना करने की प्रेरणा दी । देर रात तक चले कवि सम्मेलन का समापन स्थानीय सरपंच के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Previous News

Top News