Breaking News
Friday, 06-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर ने ज्योतिष के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए रघु शर्मा (ज्योतिष) को 'विद्यावारिधि' (Ph.D.) की मानद उपाधि प्रदान की है।

Norat Mal Nama 06-Feb-2026
रघु शर्मा को ज्योतिष में मिली पीएचडी की उपाधि देवली,जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर ने ज्योतिष के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए रघु शर्मा (ज्योतिष) को 'विद्यावारिधि' (Ph.D.) की मानद उपाधि प्रदान की है। रघु शर्मा ने अपना शोध प्रबंध"ज्योतिर्वाङ्गमये प्राचीनार्वाचीनयन्त्राणां सहाय्येन ग्रहवेधस्य तुलनात्मकमध्ययनम्" विषय पर प्रस्तुत किया था। उनके इस शोध कार्य को विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकार करते हुए उन्हें डॉक्टर की उपाधि से नवाजा गया है। शर्मा ने अपना यह महत्वपूर्ण शोध कार्य डॉ. संदीप जोशी (सहायक आचार्य, अनुसंधान केंद्र, जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर) के निर्देशन में पूर्ण किया है।

Previous News

Top News