Breaking News
Friday, 06-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,आध्यात्मिक जीवन की दिशा में एक सशक्त प्रकाशस्तंभ पंडित मुकेश गौतम

Norat Mal Nama 06-Feb-2026
देवली,आध्यात्मिक जीवन की दिशा में एक सशक्त प्रकाशस्तंभ पंडित मुकेश गौतम देवली मे स्थित भगवान गुरु कृपा संस्थान आज श्रद्धा और विश्वास का वह केंद्र बनता जा रहा है। जानकारी के अनुसार यहां भक्तों के समाधान के साथ-साथ उनका आत्मिक शांति का अनुभव होता है। भगवान गुरु कृपा संस्थान से जुड़े भक्तों ने जानकारी में बताया कि यह पावन स्थल यहां श्री डिग्गी कल्याण महाराज के अनन्य भक्त, पंडित मुकेश गौतम अपनी दिव्य साधना, गहन अनुभव और आध्यात्मिक ज्ञान से जनमानस का कल्याण कर रहे हैं। ऐसे में यहां देखा गया कि हजारों श्रद्धालु, जो जीवन की उलझनों, कष्टों और मानसिक द्वंद्व से पीड़ित होकर आते हैं उन्हें गुरुदेव की कृपा से समाधान, संतुलन और आशा की नई किरण प्राप्त होती इस पर गुरु कृपा संस्थान के पंडित मुकेश गौतम ने बताया कि गुरु केवल शिक्षक नहीं होते जो आत्मा के अंधकार को प्रकाश में बदल देते हैं वह गुरु शिक्षक के भांति होते हैं। ऐसे में अनुयायियों बताया कि पंडित मुकेश गौतम ऐसे ही एक युगद्रष्टा, गुणवान और कर्मनिष्ठ गुरु हैं।

Previous News

Top News