Norat Mal Nama
27-Sep-2026
सांसद ने रखी डीएपी व यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग
देवली ,टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश चन्द्र मीना ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर क्षेत्र में रबी फसल की बुवाई के लिए डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त व नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
उन्होंने पत्र से अवगत कराया कि क्षेत्र में खाद की किल्लत, निर्धारित मूल्य पर खाद न मिलने, जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतें आ रही हैं। इसके साथ ही किसानों को डीएपी के साथ जबरन नैनो डीएपी की बोतल खरीदने के लिए बाध्य किए जाने से उन पर अनावश्यक आर्थिक भार पड़ रहा है। सांसद मीना ने मामलों की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और किसानों को बिना किसी अनिवार्य अतिरिक्त खरीद के निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की मांग रखी है।