Norat Mal Nama
27-Sep-2026
देवली के खेल जगत से इस वक्त की बड़ी और गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आ रही है।
70वीं जिला स्तरीय कराटे, वुशू, ताइक्वांडो एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मारुति मार्शल आर्ट अकैडमी, देवली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए हैं।
इनमें 6 स्वर्ण, 9 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।
अकैडमी के कोच निलेश नामा के अनुसार, खिलाड़ियों ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से देवली का नाम रोशन किया।
सबसे खास बात यह रही कि 6 स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
🥇 स्वर्ण पदक विजेता:
गौरव, उदय, संदीप, चंचल, वेरेन और जियांशी।
🥈 रजत पदक विजेता:
संध्या, कविता, हिद्यांशी, मोनिका, विद्या, खुशी, रवीना, दिव्यांश और रानू।
🥉 कांस्य पदक विजेता:
धुर्विका और गौरव शर्मा।
खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता से मारुति मार्शल आर्ट अकैडमी और पूरे देवली शहर में खुशी की लहर है।
देवलीवासियों ने कोच निलेश नामा और पूरी टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
17 पदक… 6 स्वर्ण पदक… और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन!
मारुति मार्शल आर्ट अकैडमी के इन होनहार खिलाड़ियों ने देवली का नाम जिला स्तर से राज्य स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक शानदार कदम बढ़ाया है।