Breaking News
Saturday, 26-Sep-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,दिन में ही दुकान के बाहर से बोरा चोरी, सीसीटीवी में कैद...

Norat Mal Nama 26-Sep-2026
देवली,दिन में ही दुकान के बाहर से बोरा चोरी, सीसीटीवी में कैद... देवली ,शहर के चर्च रोड स्थित एक दुकान के बाहर रखा बालों का बोरा शनिवार को पिकअप सवार चोर चुराकर ले गए। चोरी की यह वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले को लेकर दुकान मालिक विमल कुमार सिंहल ने देवली थाना पुलिस को रिपोर्ट देकर आरोपी को पकड़ने की मांग की है। लिखित रिपोर्ट के अनुसार विमल कुमार सिंहल की चर्च रोड पर पुराने बर्तन और अन्य सामान की दुकान है। शनिवार को एक पिकअप गाड़ी दुकान के पास आकर रुकी। इसके बाद एक युवक दुकान के बाहर रखा बालों का बोरा उठाकर पिकअप में डालकर ले गया। कुछ देर बाद दुकान मालिक की नजर बोरे पर पड़ी तो वह गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी की वारदात का पता चला। फुटेज में एक युवक बोरा उठाकर पिकअप में रखते हुए दिखाई दे रहा है। परिवादी के अनुसार चोरी हुए बोरे की कीमत लाखों रुपए है। वारदात के बाद परिवादी श्री व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के पास पहुंचा और पुलिस को रिपोर्ट दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवादी ने बताया कि उक्त बोर में करीब 23 से 24 किलो बाल थे। वही 11 से 12 हजार रुपए प्रति किलो की मार्केट रेट है। ऐसे में चोरी हुए बालों की कीमत लाखों रुपए सामने आ रही है।

Previous News

Top News