Norat Mal Nama
25-Sep-2026
देवली,डीएपी खाद के लिए घंटों लाइनों में खड़े रहे किसान,एक ही पॉस मशीन से वितरण में देरी
देवली , देवली क्रय-विक्रय सहकारी समिति में शुक्रवार को डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह से ही किसान खाद लेने के लिए लाइनों में खड़े रहे और कई घंटों के इंतजार के बाद उन्हें खाद मिल सकी।
किसानों का कहना है कि एक ही पॉस मशीन से खाद वितरण होने के कारण किसानों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। खाद लेने पहुंचे बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य किसानों को भी घंटों कतार में खड़े रहकर परेशानी उठानी पड़ी। किसानों का कहना है कि खाद वितरण के लिए पॉस मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि वितरण प्रक्रिया में तेजी आ सके और किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े। किसानों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर को भी मामले से अवगत करवाते हुए खाद वितरण के लिए अतिरिक्त पॉस मशीन उपलब्ध करवाने की मांग की। साथ ही किसानों ने देवली क्षेत्र की अन्य सहकारी समितियों पर भी यूरिया और डीएपी खाद का पर्याप्त वितरण करवाने की मांग उठाई, ताकि एक ही केंद्र पर किसानों की भीड़ नहीं जुटे और उन्हें समय पर खाद उपलब्ध हो सके।