Breaking News
Friday, 25-Sep-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत, ग्रामीणों ने कहा- विकास को मिलेगी गति

Norat Mal Nama 25-Sep-2026
नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत, ग्रामीणों ने कहा- विकास को मिलेगी गति देवली ,नगर पालिका चुनाव में देवली गांव क्षेत्र से निर्वाचित व यहां से जुड़े पार्षदों का गुरुवार रात स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का देवली गांव के गढ़ कैम्पस में हुआ। कार्यक्रम में वार्ड एक से गोविंद राम माली, 7 से ललित कुमार तेजी, वार्ड 6 से विनोद तेजी, वार्ड 35 से ललता देवी, वार्ड 34 से कपिल मीणा, वार्ड 2 से हेमेन्द्र सिंह तथा वार्ड 3 से सोना देवी का स्वागत किया गया। इस दौरान देवली गांव गढ़ में दिग्विजय सिंह शक्तावत, नंद गोपाल सिंह, लादू गुर्जर, देव गुर्जर, जगदीश गुर्जर, गणेश माली, जगदीश माली, कालू चौधरी, रामसिंह मीणा, पूर्व सरपंच सहित हितपाल सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई दी व क्षेत्र के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान की अपेक्षा जताई। सभी का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। पार्षदों ने भी क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए विकास कार्यों में सहभागिता का भरोसा दिलाया। स्थानीय पार्षदों ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए पालिका में मुद्दे उठाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस बार देवली गांव का क्षेत्र नगर पालिका में परिसीमन में नया जुड़ा है। इससे पहले यहां ग्राम पंचायत के चुनाव होते थे। लिहाजा देवली गांव क्षेत्र के नवनिर्वाचित पार्षदों को वहां की समस्या नगर पालिका में उठाने को लेकर भी उत्साह है।

Previous News

Top News