Breaking News
Thursday, 25-Jun-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,निर्जला एकादशी पर सेवा, शहरभर में पिलाया शीतल शरबत, बस स्टैंड के बाहर यार बाज ग्रुप की तरफ से मिल्क रोज पिलाया गया,शहर के कुचलवाड़ा रोड सांवरिया सेठ के मंदिर के बाहर भी जहाँ गर्मी से जूझत

Norat Mal Nama 25-Jun-2026
देवली,निर्जला एकादशी पर सेवा, शहरभर में पिलाया शीतल शरबत, बस स्टैंड के बाहर यार बाज ग्रुप की तरफ से मिल्क रोज पिलाया गया,शहर के कुचलवाड़ा रोड सांवरिया सेठ के मंदिर के बाहर भी जहाँ गर्मी से जूझते राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुँचाई गई। देवली ,निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को देवली शहर में जगह-जगह सेवा कार्य आयोजित किए गए, जहाँ गर्मी से जूझते राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुँचाई गई। बस स्टैंड के बाहर यार बाज ग्रुप की तरफ से मिल्क रोज पिलाया गया,शहर के कुचलवाड़ा रोड स्थित जयपुर विद्युत वितरण निगम परिसर में विराजमान सांवरिया सेठ मंदिर के बाहर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया। निपेक्षा फाइनेंस के डायरेक्टर केपी सिंह नरूका की ओर से आयोजित इस सेवा कार्य में मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं व राहगीरों को शीतल पेय का सेवन कराया गया। इसी तरह शहर के विभिन्न स्थानों पर सेवादारों ने भाग लिया। बस स्टैंड परिसर में स्थित गौतम न्यूज़ एजेंसी के बाहर भी सेवा की गई। अमित गौतम ने बताया कि यहां राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया। वहीं रोडवेज बस स्टैंड परिसर में प्राइवेट बस पार्किंग के समीप भी यात्रियों को मिल्क रोज उपलब्ध कराया गया। जहाजपुर चूंगी नाका चौराहे पर दिलीप जोनवाल ने राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की। इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड के बाहर भी लोगों को शीतल जल और शरबत पिलाकर पुण्य लाभ कमाया गया।

Previous News

Top News