Norat Mal Nama
25-Mar-2026
देवली, देवली उपखंड के सरोली में शिव पब्लिक विद्यालय की प्रतिभाओं का किया सम्मान*
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 5 वी 8वी बोर्ड परीक्षा परिणाम में शिव पब्लिक स्कूल, सरोली के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में अपना परचम लहराया। विद्यालय की छात्रा *अक्षरा गुर्जर ने 98.33* प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया जिला टॉप करने पर छात्रा को विद्यालय की तरफ से स्कूटी लैपटॉप बतौर उपहार विजय उत्सव में प्रदान किया जाएगा।
विद्यालय के अन्य 3 मेधावी विद्यार्थियों ने 96% से अधिक क्रमशः 96.17 लक्की मीणा, 96% जितेंद्र बैरवा, 6 विद्यार्थियों ने 95 से अधिक व 21 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किए।5 वी 8 वी बोर्ड परिणाम में भी 82 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर आज शिव पब्लिक स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह रखा गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में दूनी तहसीलदार महोदय विनोद जी, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में दूनी नगर पालिका E.O.साहब महेंद्र जी मीणा समाजसेवी बद्री जी चौधरी सत्यनारायण जी तिवारी ओम जी जाट निदेशक डॉ. शिवजीलाल चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ विद्यार्थियों का मुँह मीठा कराकर उनका उत्साहवर्धन किया विद्यालय में आतिशबाजी के साथ खुशी का माहौल बन गया । प्रबंध निदेशक पवन माहेश्वरी ने बताया कि विगत परिणाम में भी शिव पब्लिक की तीन छात्राएं सिमरन निकिता एवं अनादी जैन ने पद्माक्षी अवार्ड में चयन पाकर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया। पद्माक्षी अवार्ड में चयनित छात्राओं को एक लाख नकद व स्कूटी सरकार की तरफ से दी जाएगी विगत वर्ष भी छात्र अनादि जैन ने 98.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले व राज्य में नाम रोशन किया।
इस सफलता के उत्सव में प्रधानाचार्य घांसीलाल जी ने बताया कि आज स्थानीय विद्यालय की कक्षाओं का रिजल्ट भी घोषित किया गया जिसमें प्रथम तीन स्थान के विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया भंवर जी गुर्जर ने बताया कि इससे पहले भी तीन छात्रों का पद्माक्षी अवार्ड में चयन हो चुका है एवं स्थानीय विद्यालय के ही कई छात्र RAS मैं चयन के साथ-साथ कई विद्यार्थि सरकारी सेवाओं मैं अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कक्षा 10 के प्रभारी शंकर जी बराला ने बताया कि इस परिणाम में विद्यालय की 32 छात्रों का चयन गार्गी पुरस्कार में हुआ है। विजय उत्सव में 98% से अधिक अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को विद्यालय की तरफ से स्कूटी मोटरसाइकिल एवं लैपटॉप तथा 97% अंक प्राप्त करता विद्यार्थियों को मोटरसाइकिल व स्कूटी 95% अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को लैपटॉप तथा पांचवी व आठवीं में ए ग्रेड अंक प्राप्ति पर रेंजर साइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा।उक्त अवसर पर विजय सिंह मीणा, राकेश जी मीणा, ऋषिपाल गुर्जर, कल्पना राणा, राजेश सैनी, रामसहाय वैष्णव, रमेश शेरवाल,नोरत मीणा राजेंद्र शर्मा, विकास चौधरी सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिव पब्लिक शिक्षा समिति, सरोली ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
⸻