Breaking News
Tuesday, 24-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,फर्जी अभ्यर्थी बनकर नौकरी का प्रयास विफल युवक गिरफ्तार

Norat Mal Nama 24-Mar-2026
देवली,फर्जी अभ्यर्थी बनकर नौकरी का प्रयास विफल युवक गिरफ्तार देवली पुलिस ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आरटीसी देवली में फर्जी तरीके से नौकरी पाने के प्रयास का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वारदात के अनुसार छत्तीसगढ़ निवासी आरक्षक (जीडी) ट्रेनी सत्यपाल सिंह फरवरी माह में बेसिक प्रशिक्षण के लिए देवली आया था, जो माता के निधन का बहाना बनाकर अवकाश लेकर चला गया और वापस नहीं लौटा। उसकी जगह गत 22 मार्च को एक अन्य युवक ने खुद को सत्यपाल सिंह बताकर प्रशिक्षण में शामिल होने का प्रयास किया। संदेह होने पर जब कंपनी स्टाफ और प्लाटून कमांडर ने पहचान की पुष्टि की और दस्तावेजों का मिलान किया, तो वह व्यक्ति फर्जी पाया गया। थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान पाया कि पकड़ा गया युवक आगरा (उत्तर प्रदेश) के नगला जयराम का रहने वाला शैलेंद्र पुत्र राजवीर है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह एक सोची-समझी साजिश के तहत असली ट्रेनी सत्यपाल सिंह के स्थान पर फर्जी रूप से शामिल होने आया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, पहचान दस्तावेज और मोबाइल बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी और इस षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस कार्रवाई दल में सहायक उप निरीक्षक गोपाल सिंह, पुलिसकर्मी व करतार संजय शामिल थे।

Previous News

Top News