Breaking News
Friday, 25-Sep-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

70वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जुटे जिले के 96 खिलाड़ी

Norat Mal Nama 23-Sep-2026
70वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जुटे जिले के 96 खिलाड़ी देवली ,महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में टोंक जिले के 26 विद्यालयों के 96 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि पप्पूलाल, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल तथा कार्यालय प्रभारी राजेश कुमार पारीक, प्रधानाचार्य गुलजार बाग टोंक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि देवली के भामाशाह नवल मंगल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, नियमित अभ्यास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को खेलों में सफलता का आधार बताया। विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया। शारीरिक शिक्षक अशोक शर्मा के निर्देशन में प्रतियोगिता की व्यवस्थाएं की गईं। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी जिम्नास्टिक की अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य संजय सिंहल, जितेंद्र चौधरी, रमेश गोयल, प्रियंका बंसल और यूसीईओ वसुधा शर्मा भी मौजूद थी।

Previous News

Top News