Breaking News
Wednesday, 12-Aug-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली के विकास सोमानी राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत

Norat Mal Nama 12-Aug-2026
देवली के विकास सोमानी राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत देवली निवासी एवं अधिवक्ता विकास सोमानी को राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर का विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल एवं महासचिव दीपेश शर्मा की ओर से 11 अगस्त को जारी आदेश में उनके मनोनयन की घोषणा की गई। आदेश के अनुसार अधिवक्ता विकास सोमानी को बार एसोसिएशन में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल मनोनयन की तिथि से प्रभावी होगा। विशेष आमंत्रित सदस्य राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के नियमों एवं उपनियमों के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सोमानी के मनोनयन पर अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी हैं।

Previous News

Top News