Breaking News
Thursday, 12-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली , शहर की तेजाजी कॉलोनी में आयोजित अर्धनारीश्वर शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव इन दिनों आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।कार्तिकेय जन्म, गणेश जन्म और रिद्धि-सिद्धि के प्रसंगों का वर्

Norat Mal Nama 12-Feb-2026
कार्तिकेय जन्म, गणेश जन्म और रिद्धि-सिद्धि के प्रसंगों का वर्णन किया देवली , शहर की तेजाजी कॉलोनी में आयोजित अर्धनारीश्वर शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव इन दिनों आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।कार्तिकेय जन्म, गणेश जन्म और रिद्धि-सिद्धि के प्रसंगों का वर्णन किया शिवपुराण कथा के पांचवें दिन समूचा पंडाल श्रद्धालुओं की भीड़ से शिवमय हो गया, जहाँ कथा वाचिका पूजा बैरागी ने भगवान शंकर के त्रिशूल की महिमा का बखान करते हुए इसे काम, क्रोध और लोभ पर विजय का प्रतीक बताया। भक्ति और उल्लास के बीच कथा में कार्तिकेय जन्म, गणेश जन्म और रिद्धि-सिद्धि के प्रसंगों का सजीव वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। इस आध्यात्मिक समागम के बीच सामाजिक समरसता की अनूठी तस्वीर तब देखने को मिली जब आयोजनकर्ता पायल बाई किन्नर का शहर की महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। देवली और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के अंत में पायल बाई और सोनम बाई किन्नर ने व्यास पीठ की आरती की और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। यह महोत्सव शहर में एकता और प्रेम का संदेश दे रहा है।

Previous News

Top News