Breaking News
Wednesday, 11-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ बुधवार को देवली के दौरे पर रहे, जहाँ उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ जनसुनवाई भी की।

Norat Mal Nama 11-Feb-2026
डीसी ने किया उपखंड कार्यालय का निरीक्षण, विस्थापितों ने सौंपा ज्ञापन देवली ,अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ बुधवार को देवली के दौरे पर रहे, जहाँ उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ जनसुनवाई भी की। दोपहर करीब बजे राठौड़ ने उपखंड कार्यालय देवली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की प्रत्येक शाखा का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित कार्मिकों से राजस्व कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। आयुक्त ने लंबित कार्यों को तत्काल प्रभाव से निपटाने और आमजन को राहत देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान देवली उपखंड अधिकारी रूबी अंसार भी उनके साथ उपस्थित थी। संघर्ष समिति ने सौपा ज्ञापन इस दौरान अपनी मांगों को लेकर पिछले 50 दिनों से धरने पर बैठे बीसलपुर परियोजना के विस्थापितों ने भी संभागीय आयुक्त से मुलाकात की। विस्थापित संघर्ष समिति ने बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समिति ने आयुक्त को अवगत कराया कि बांध की क्षमता बढ़ाने से विस्थापितों को भारी नुकसान होगा और उनकी पुरानी समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हुआ है। संभागीय आयुक्त ने विस्थापितों के प्रतिनिधिमंडल को धैर्यपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि वे इस विषय पर मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे और विस्थापितों का पक्ष सरकार के समक्ष मजबूती से रखेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति अध्यक्ष सत्यनारायण सरसडी, रतन लाल हाडा, यादराम मीणा, पांचुलाल मीणा, सुरेंद्र बैरवा सहित विस्थापित उपस्थित थे।

Previous News

Top News