Breaking News
Thursday, 05-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,पंच कल्याण महोत्सव, व्यवस्थाओं के लिए एसडीओ को दिया ज्ञापन

Norat Mal Nama 05-Feb-2026
देवली,पंच कल्याण महोत्सव, व्यवस्थाओं के लिए एसडीओ को दिया ज्ञापन ​देवली। शहर के ज्योति कॉलोनी क्षेत्र में 6 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक 'पंच कल्याण महोत्सव' को लेकर नगर पालिका पार्षदों ने प्रशासन से विशेष व्यवस्थाएं करने की मांग की है। पार्षद भीमराज जैन और सीता देवी जैन ने उपखण्ड अधिकारी को पत्र लिखकर महोत्सव के दौरान शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने का आग्रह किया है। महोत्सव में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पेट्रोल पंप चौराहे से छतरी चौराहा, जहाजपुर चुंगी नाका और गौरव पथ तक प्रतिदिन दो बार विशेष सफाई अभियान चलाने का सुझाव दिया गया है। साथ ही सड़कों के बीच खड़े होने वाले ठेलों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की गई है ताकि जाम की स्थिति न बने। ​इसके अतिरिक्त पुलिस थाना से गौरव पथ, गुरुद्वारा रोड, दुर्गा निवास होटल और एसबीआई चौराहे से भरतपुर हाउस रोड तक भी नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। बस स्टैंड क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर पार्षदों ने मांग की है कि यहाँ सुबह-शाम सफाई के साथ-साथ अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को हटाया जाए और ठेलों को व्यवस्थित किया जाए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महोत्सव में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के सामने देवली की स्वच्छ और सुंदर छवि प्रस्तुत करना है। इस पत्र की प्रतिलिपि नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को भी प्रेषित की गई है ताकि महोत्सव के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।

Previous News

Top News