Breaking News
Tuesday, 12-May-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

दूनी थाना क्षेत्र के राजमहल निवासी शहीद मिश्रीलाल मीणा की वीरांगना ने अपने स्वामित्व वाले भूखंडों पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

Norat Mal Nama 11-May-2026
आदेशों के बाद भी वीरांगना के भूखंडों से नहीं हटा अतिक्रमण न्याय के लिए कलक्टर की शरण में पहुंची पीड़िता दूनी थाना क्षेत्र के राजमहल निवासी शहीद मिश्रीलाल मीणा की वीरांगना ने अपने स्वामित्व वाले भूखंडों पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है। वीरांगना बच्ची देवी ने पूर्व सैनिकों आदि के साथ जिला कलक्टर कार्य में पहुंचकर शिकायत दी। इसमें बताया कि राजमहल पुनर्वास क्षेत्र में बीसलपुर परियोजना से आवंटित उनके आधा दर्जन भूखंडों पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जबरन कब्जा कर चबूतरे बना दिए हैं और मूर्तियां स्थापित कर दी हैं। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं और उनके कमरे का ताला तोड़कर भी कब्जा करने का प्रयास किया गया है। ज्ञापन में बताया कि इस मामले में स्थानीय पुलिस, उपखंड मजिस्ट्रेट देवली और तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण की पुष्टि करते हुए कई बार बेदखली के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। प्रशासन की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट माना गया है कि भूखंडों पर अवैध कब्जा किया गया है, लेकिन पर्याप्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध नहीं होने के कारण अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। वीरांगना ने कलक्टर से गुहार लगाई है कि विभिन्न प्रशासनिक रिपोर्टों के आधार पर तत्काल संयुक्त कार्रवाई की जाए, जिससे उन्हें अपने भूखंडों का शांतिपूर्ण कब्जा मिल सके और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पीड़िता ने कहा कि आरोपियों के हौसले बुलंद हैं, जिससे कभी भी कोई गंभीर अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

Previous News

Top News